भारत फिर से बनेगा सोने की चिड़िया : नीतीश कुमार

Last Updated 03 Feb 2016 05:01:55 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारका मानना है कि सम्राट अशोक की नीतियों पर चलकर ही देश का सर्वागीण विकास होगा और भारत फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को जमानियां तहसील में सम्राट अशोक क्लब के द्वारा आयोजित लटिया महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर कही.

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के विचारों, सिद्धांतों, उपदेशों और नीतियों पर चलकर ही देश को विकास हो सकता है.

सीएम ने कहा कि जमीन से निकली हुई चीजें ही ज्यादा प्रमाणिक होती हैं. खुदाई में जो भी चीजें मिली हैं, उनसे पता चलता है कि उस समय देश कितना विकसित था.

उन्होंने कहा कि दुनिया में संगठन का बड़ा होना महत्वपूर्ण नही है. महत्वपूर्ण यह है कि उस संगठन के विचार कितने प्रभावशाली हैं और उससे जनता का कितना भला हो सकता है.

उन्होंने कहा कि क्लब के लोगों ने सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है इससे बड़ी बात और कोई नही हो सकती. क्लब के लोग अगामी 80 वर्षो में पूरे देश में घर-घर तक उनके विचारों को पहुंचायेंगे.

नीतीश ने कहा है कि बिहार में सम्राट अशोक के जन्मदिन 14 अप्रैल को अशोक अष्टमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की नीतियों से वह काफी प्रभावित है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment