राजस्थान में बीजेपी के 73 लाख सदस्य बने
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अब तक 73 लाख सदस्य बन चुके हैं.
बीजेपी (logo) |
भाजपा सदस्यता महाभियान के संयोजक नारायण पचारिया ने शनिवार को बताया कि पार्टी के सदस्यता महाभियान ने देश में अब तक दस करोड सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है. उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जी तोड मेहनत करके गांव गांव, ढाणी-ढाणी एवं बूथ तक जाकर सदस्यता महाभियान के इस लक्ष्य को प्राप्त किया है और राजस्थान में भी अपने लक्ष्य के करीब है जिसे पूरा कर लिया जाएगा.
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को बधाई स्वरुप रविवार को प्रात: 10 बजे राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सदस्यता महाभियान उत्सव के रुप में मनाएगा.
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर उत्सव का आगाज आतिशबाजी कर किया जाएगा, मिठाई बांटी जायेंगी तथा कार्यकर्ता एक दूसरे को लक्ष्य की प्राप्ति पर बधाईयां देंगे.
पचारिया ने भाजपा को विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बनने पर मोदी, शाह, राजे और परनामी को बधाई दी.
उत्सव के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
Tweet |