Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2012 09:57:13 AM IST
Last Updated : 07 Feb 2012 09:57:13 AM IST

मुंगेर में चार ट्रक खाई में गिरे, कई हताहत

मुंगेर में चार ट्रक खाई में गिरे, कई हताहत
मुंगेर में चार ट्रक खाई में गिरे, कई हताहत (फाइल फोटो).

बिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार सुबह चार ट्रक खाई में गिरे. कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है..

बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना अन्तर्गत गंगटा जंगल क्षेत्र में थाड़ी मोड़ के समीप चार ट्रक मंगलवार सुबह खाई में गिर गए.

हादसे में  कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. ट्रकों में सात लोग सवार थे.

घटना के बारे में तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

बताया जाता है कि बीती रात डकैतों ने घटनास्थल के समीप मुंगेर-जमुई मार्ग पर वाहनों को लूटने की नीयत से सड़क पर पेड़ काट कर गिरा दिया था.

स्थिति को भांपकर उक्त मार्ग से गुजर रहे इन ट्रकों के चालकों ने अपने अपने वाहन को बैक कर भागने की कोशिश की.

जिससे उनके वाहन खाई में पलट गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है.
 



 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer