भुवनेश्वर। योगगुरू बाबा रामदेव ने आज कहा कि वह माओवादियों और सरकार के बीच वार्ता में मध्यस्थता करने के इच्छुक हैं और उन्होंने उग्रवादियों से हथियार डालने की अपील की।
योग सत्र के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में रामदेव ने कहा, अगर पेशकश की गई तो मैं सरकार और माओवादियों के बीच वार्ता में मध्यस्थता करना चाहूंगा।
रामदेव ने यह पेशकश आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा इसी तरह की पेशकश किए जाने के महज दस दिनों के बाद की है।