Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
11 Jan 2010 02:02:32 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

त्यागी,श्रीसंत ने बांग्लादेश को दिए दो झटक


मीरपुर (बांग्लादेश)। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को खेले जा रहे त्रिकोणीय श्रृंखला के अंतिम लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम के दो बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया है। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 17 रन बना लिए थे। भारत के खिलाफ पिछले लीग मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले तमीम इकबाल दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रकीबुल हसन ने एक रन बनाया था। मेजबान टीम ने इमरुल कायेस (9) तथा मोहम्मद अशरफुल (4) के विकेट गंवाए हैं। कायेस को सुदीप त्यागी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया जबकि अशरफुल को शांताकुमारन श्रीसंत ने बोल्ड किया। पहला विकेट 10 और दूसरा 15 रन के कुल योग पर गिरा। भारतीय टीम रविवार को अपने तीसरे लीग मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसकी जीत हुई है। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है जबकि एक बार श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई है। श्रीलंकाई टीम तीन शुरुआती मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इस लिहाज से भारत के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास जैसा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम देते हुए आशीष नेहरा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer