अभ्यास के लिए उतरे हॉकी खिलाड़ी

Last Updated 14 Jan 2010 10:59:08 AM IST


पुणे। तमाम उतार-चढ़ाव और हॉकी इंडिया से विवाद के बाद हॉकी खिलाड़ी मैदान पर वापस आ गए। खिलाड़ियों ने आज से अभ्यास शुरू कर दिया है। इससे पहले तक खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया की तरफ से अल्टीमेटम दिया गया था कि खिलाड़ी जल्द से जल्द अभ्यास पर उतरें नहीं तो हॉकी इंडिया विश्व कप में दूसरी टीम उतारने के लिए भी तैयार है। लेकिन कल पुणे में खिलाड़ियों और आईओए के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और ओलंपियन धनराज पिल्लई की मध्यस्थता में हुई एक बैठक में यह विवाद सुलझ गया। कलमाड़ी की तरफ से कुछ वायदे किए गए और खिलाड़ियों के बकाए को एक हफ्ते में वापस करने पर भी रजामंदी बनी। खिलाड़ियों के ग्रेडिंग सिस्टम पर भी वार्ता हुयी, जिससे खिलाड़ी खुश और सहमत नजर आए। इसके बाद आज खिलाड़ी पुणे में वापस मैदान पर अभ्यास करने के लिए उतर आए।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment