Twitter

Facebook

Youtube

Pintrest

RSS

Twitter Facebook YoutubePinterestRSS
Spacer
Samay Live
रविवार, 26 मई, 2013
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड महाराष्ट्र/गुजरात एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
29 Jan 2010 03:04:05 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 278 रनो


पर्थ। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर शुक्रवार को खेले जा रहे पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के सामने 278 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से माइकल हसी ने सर्वाधिक 67 रनों का योगदान दिया जबकि नेथन हॉरित्ज 39 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। 75 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाने वाले हसी के अलावा कैमरून व्हाइट ने भी 44 रन बनाए। व्हाइट ने 63 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने 32 और कप्तान रिकी पोंटिंग ने 30 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने तीन विकेट झटके। सईद अजमल को दो सफलताएं मिली जबकि शाहिद अफरीदी और नवेद उल हसन ने एक-एक विकेट हासिल किया। पांच मैचो की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।


 

Tools: Print Print Email Email


 

10.10.70.16