Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
24 Jan 2010 08:59:28 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

हॉकी इंडिया का चुनाव फिर टला


नयी दिल्ली। राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थगनादेश के बाद हॉकी इंडिया (एचआई) का चुनाव एक बार फिर टल गया है। ऐसे में अब इस बात की आशंका है कि विश्व कप (28 फरवरी-13 मार्च) से पहले एचआई के चुनाव हो पाएंगे। एचआई ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय के अंतिम फैसला आने तक चुनाव को टाल दिया गया है। अदालत ने 11 जनवरी को हुई एचआई की बैठक के निर्णयों पर भी रोक लगा दिया है। इस बैठक में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और चार संगठनों/बोर्डो को संबद्धता प्रदान की गई थी। एचआई के कोषाध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा कि हम जल्द से जल्द स्थगन आदेश का खत्म कराने की कोशिश करेंगे। बत्रा ने कहा कि हम विश्व कप से पहले चुनाव कराना चाहते हैं। लेकिन अब नई परिस्थितियों में हमें इंतजार करना पड़ेगा। मामला अब अदालत में है और इस स्थिति से हमने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को अवगत करा दिया है। बत्रा ने हालांकि कहा कि विश्व कप की तैयारी पूरे जोर-शोर से की जा रही है।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer