जमशेदपुर। झारखंड के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के बारीडीह स्थित पुराने बाजार में कल देर रात आग लगने से कई दुकाने जल कर राख हो गयीं।
पुलिस ने आज बताया कि रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। जब तक दमकलकर्मी वहां पहुंच कर आग पर काबू पाते लकड़ी के एक टाल समेत कम से कम सात दुकानें जल कर राख हो गयी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||