बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' सिर्फ भारत में ही चर्चाओं के केंद्र में नहीं है बल्कि बर्लिन में भी सुर्खियां बटोर रही है। यहां इस फिल्म की टिकटों की रिकार्ड बुकिंग हुई है।
बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख की नई फिल्म देखने वालों की भीड़ है। लोगों ने गुरुवार को ही फिल्म की टिकट बुक कर ली थी। महोत्सव में फिल्म 'माई नेम इज खान' को देखने के लिए दर्शक गुरुवार देर रात से ही कतारों में लग गए थे।
शुक्रवार सुबह टिकट बुक करने आए कई लोगों को निराशा हाथ लगी क्योंकि तबतक बुकिंग खत्म हो गई थी। कई लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की थी।
बर्लिन फिल्म महोत्सव के निदेशक डाइटर कोसलिक ने कहा, "शाहरुख की फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना उत्साह मैंने आजतक नहीं देखा था। मुझे आशा है कि 'माई नेम इज खान' शाहरुख की पहले प्रदर्शित फिल्म 'ओम शांति ओम' से अच्छा कारोबार करेगी।" फिल्म 'माई नेम इज खान' का प्रीमियर यहां शुक्रवार को होगा। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||