इराक में दो ईसाइयों की हत्या

Last Updated 16 Feb 2010 01:00:46 PM IST


मोसुल (इराक)। इराक के मोसुल शहर में बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग हमलों में बंदूकधारियों ने दो ईसाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि असीरियन कैथोलिक फतुखी मुनीर को कल उसकी दुकान में गोली मार दी गई। रविवार को कैलडियन ईसाई रयान सलेम इलियास के घर पर एक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बंदूकधरियों ने उसे गोली मार दी। चर्च के सूत्रों ने बताया कि चुनाव में ईसाई अल्पसंख्यक का मुद्दा उठा था लेकिन ऐसा हमेशा ही चुनावों से पहले होता है। उन्होंने कहा हम डरे हुए हैं। सुरक्षा बल हमें सुरक्षा देने की स्थिति में नहीं हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment