![]() |
नुकु अलोफा। प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र टोंगा में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप का जोरदार झटका आज महसूस किया गया लेकिन इस संबंध में सूनामी की चेतावनी नहीं जारी की गयी।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे एजेंसी ने भूकंप की जानकारी दी। जानमाल के नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं है। एजेंसी ने कहा कि भारतीय समयानुसार दोपहर 3.34 बजे राजधानी नुकुअलोफा से 96 किलोमीटर दक्षिण दक्षिणपूर्व में भूकंप का झटका महसूस किया गया।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||