हिमाचल में तापमान गिरा

Last Updated 30 Jan 2010 05:58:58 PM IST


शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार के हिमपात और बारिश के बाद शनिवार को यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केलांग में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, ‘शुक्रवार की बारिश और हिमपात की वजह से शनिवार सुबह पूरे राज्य के तापमान में गिरावट आई।‘ उन्होंने बताया कि ऊपरी इलाकों लाहौल और स्पीति , किन्नौर, कुल्लू और चंबा में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को यहां का तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उसी तरह किन्नौर के कालपा में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राजधानी में शुक्रवार को बारिश हुई और यहां रात का तापमान 2.1 डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि धर्मशाला में 5.1 डिग्री सेल्सियस और कुल्लू जिले के भुंतर में एक डिग्री सेल्सियस रहा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment