Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
03 Feb 2010 12:00:25 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

जीएम और फोर्ड ने टोयोटा को पिछाड़ा


वाशिंगटन। अमेरिकी कार निर्माता कंपनियों जनरल मोटर्स और फोर्ड की जनवरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया, जबकि जापानी कंपनी टोयोटा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, जनवरी में टोयोटा ने 83,279 कारें बेचीं, जो पिछले साल के इसी माह की तुलना में 29 फीसदी कम है। विश्व की इस सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी को पिछले सप्ताह अपने आठ मॉडलों का उत्पादन और बिक्री बंद करनी पड़ी थी, क्योंकि इनके गैस पैडल में खराबी आ जाने की वजह से बहुत से लोगों की मौत होने की खबरें आईं। कंपनी का दावा है कि इसका समाधान ढूंढ़ लिया गया है और उत्पादन आठ फरवरी से फिर शुरू हो जाएगा। फोर्ड ने जनवरी में एक लाख 16 हजार 277 वाहन बेचे, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा है। जबकि, जनरल मोटर्स ने 14.1 फीसदी बढ़ोतरी के साथ जनवरी में एक लाख 46 हजार 315 वाहन बेचे।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer