काबुल। तालिबान ने अमरीकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का खण्डन किया है। जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के कराची में उसका शीर्ष कमांडर मुल्ला अब्दुल गनी बरदार पकड़ा गया है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने रायटर को बताया कि मुल्ला बरदार अब भी अफगानिस्तान में है और वह संगठन की राजनीतिक और सैन्य गतिविधियों का सक्रिय संचालन कर रहा है।
मुजाहिद ने कहा कि पश्चिमी देश इस प्रकार की अफवाह फैला कर मारजाह में अपनी हार से लोगों का ध्यान हटाने और उन्हें दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
न्यूयाक्र टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि बरदार को गुरुवार को कराची में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसई और अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने गिरफ्तार किया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि बरदार से तालिबान के
मुखिया मुल्ला उमर का भी पता मिल सकता है।