इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी सचिव स्तरीय वार्ता को सकारात्मक कदम करार देते हुए पाकिस्तान के उद्योग जगत ने इसका स्वागत किया है। उद्योग जगत का कहना है कि इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
इस्लामाबाद चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक बैठक में इसके सदस्यों ने कहा कि दोनों देशों के पास प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है। दोनों देशों को आपसी विश्वास का वातावरण बनाना चाहिए ताकि आर्थिक रिश्तों में मजबूती आए और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष जाहिद मकबूल ने कहा कि द्विपक्षीय और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और मित्रतापूर्ण संबंध बहुत जरूरी है।