नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन गडकरी के नाम की औपचारिक घोषण आज की गई। इससे पहले औपचारिकता पूरी करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन और नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया संपन्न की गई।
इसके लिए आज पार्टी नेता भाजपा के दफ्तर पहुंचे, जहां इस औपचारिक प्रक्रिया को पूरा किया गया। नितिन गडकरी भी इस रस्म अदायगी के लिए गाजे बाजे के साथ दफ्तर में नामांकन के लिए पहुंचे, जहां तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया।
इस मौके पर नेता विपक्ष सुषमा स्वराज, वैंकैया नायडू समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नितिन गडकरी को आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुन लिए जाने के साथ ही पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई।
भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई।
पार्टी के विधान के अनुसार गडकरी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो जाने के बाद 17 फरवरी से इंदौर में शुरू हो रही राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उसका अनुमोदन किया जाएगा। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||