नयी दिल्ली। कोहरे और शीतलहर का सितम जारी है। कोहरे का असर हवाई यातायात के साथ-साथ रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। आज 25 ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-पटना शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, लाल किला एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटे, तूफान एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और उत्तर संपर्क क्रांति तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।