जम्मू। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने साफ कर दिया है कि जो भी खिलाड़ी और कोच हॉकी वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए भारत आएंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
पी चिंदबरम ने कहा कि हर खिलाड़ी और हर कोच की सुरक्षा का पूरा इंतजाम है। भारत आने वाले सभी खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। मालूम हो कि कल ही अलकायदा के आतंकवादी इलयास कश्मीरी ने हॉकी वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में आने वाली टीमों को हमले की धमकी दी थी। गृहमंत्री पी चिदंबरम फिलहाल जम्मू में हैं, वहीं उन्होंने यह बयान दिया है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||