सैलानी उठा रहे मौसम का लुत्फ
माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे है। इस मौसम का सैलानी खूब लुत्फा उठा रहे हैं। करीब 20 हजार सैलानी रोज माउंट आबू पहुंच रहे हैं।
बर्फीली हवाएं, घने कोहरे और कंपकंपाती सर्दी के बीच माउंट आबू में सैलानियां का आना जारी है। यहां 12 दिन से पारा शून्य से नीचे है। इसके बावजूद एक महीने में यहां छह लाख सैलानी आ चुके हैं। यहां की नक्की झील के किनारे बर्फ जम गई है और सैलानी यहां की सर्द फिजा में बोटिंग का भी मजा ले रहे हैं।