Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Feb 2010 02:20:12 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आगामी बजट में आर्थिक प्रोत्साहनों को वापस 


नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) ने कहा है कि सरकार को आगामी बजट में आर्थिक प्रोत्साहनों को वापस लेने का रोडमैप (खाका) पेश करना चाहिए। पीएमईएसी के चेयरमैन सी. रंगराजन ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, जरूरत इस बात की है कि हम स्थिति को सामान्य करने का खाका तैयार करें। वह इस सवाल पर टिप्पणी कर रहे थे कि क्या बजट से प्रोत्साहनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि 'समेटना' एक भारी शब्द है। प्रोत्साहनों को धीरे-धीरे कर वापस लिया जाना चाहिए। वैश्विक वित्तीय संकट से प्रभावित उद्योग जगत को मदद के लिए सरकार ने कुल 1.86 लाख करोड़ रुपए के तीन राहत पैकेज दिए थे। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में पूछे जाने पर रंगराजन ने कहा कि ऐसा बजट जो देश को जीएसटी के करीब ले जाएगा, उसका स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लागू करने के लिए दरों को लेकर बजट में प्रयास होना चाहिए।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer