नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास की वजह से गुरुवार को दिल्ली के यात्रियों को खासी मुश्किलें हुई। परेड के पूर्वाभ्यास की वजह से इंडिया गेट के आस-पास बसों के मार्गो में परिवर्तन किया गया वहीं परेड रूट वाली सडकों पर यातायात दोपहर तक रोक दिया गया था।
इस दौरान उन लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा जिनको परेड की वजह से मार्गो में परिवर्तन की सूचना अखबारों के माध्यम से मिल चुकी थी। लेकिन उन लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी जो मार्गो के परिवर्तन को लेकर अनजान थे।
एक छात्रा आसू मेहरा ने कहा, "मैं अपने कॉलेज जाने के लिए प्रतिदिन पटेल चौक तक मेट्रो से आता हूं और फिर वहां से दक्षिण परिसर स्थित अपने कॉलेज जाने के लिए बस का सहारा लेता था। गुरुवार सुबह मैंने कॉलेज जाने के लिए 45 मिनट तक इंतजार किया बाद में आटो लेकर कॉलेज जाना पड़ा।"
एक यातायात अधिकारी के अनुसार इंडिया गेट के समीप गणतंत्र दिवस परेड की पूर्वाभ्यास की वजह से सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक इस क्षेत्र की सड़कों पर यातायात रोक दिया गया था।
गौरतलब है कि दिल्ली में यात्री पहले ही घने कोहरे की वजह से सड़कों पर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||