माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू के पास विश्वनाथ गौशाला में जहरीला चारा खाने से 150 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और गायों के चारे के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि गायों के लिए चारा गुजरात के आणंद से आया था। अब प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि आखिर चारे में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से इतनी गायों की मौत हुयी। प्रशासन ने कुछ गायों का पोस्टमार्टम भी कराया है।
अब इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने इस पूरे मामले की जांच करने के साथ ही मामले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की वकालत की है।
राज्य में इतनी बड़ी संख्या में गायों के मरने की यह पहली घटना है और यह घटना उस समय हुयी है, जब पूरे देश में विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा अभियान चलाया जा रहा है।