रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात मकान में घुसकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी इंद्रावती के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गोलीबारी की आवाज सुनकर पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो दंपति वहां खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर पांच की संख्या में थे। हमने सभी पुलिस चौकियों की इसकी सूचना दी है और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||