![]() |
जयपुर। पीपुल फार एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने जोधपुर में चिंकारा एवं काले हिरण शिकार प्रकरण में सह अभियुक्त सैफ अली खान को पद्मश्री देने के सरकार के निर्णय निंदा की है।
जाजू ने बताया है कि जोधपुर के मथानिया गांव में वर्ष 1998 में सलमान खान के साथ हिरणों के शिकार के मामले में सैफ अली खान भी सहअभियुक्त है और यह मामला जोधपुर उच्च न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सैफ अली को पद्म सम्मान देकर राष्ट्र का अपमान किया गया है।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||