नयी दिल्ली। परिवहन मामलों की संसद की स्थाई समिति ने केंद्र सरकार से एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस का विलय कर बनी नेशनल एवियेशन कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (नासिल) का सारा घाटा माफ करने की सिफारिश की है।
समिति के अध्यक्ष सीताराम येचुरी ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यझ मीरा कुमार को एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय और नागरिक उड्डयन झेत्र में उसके प्रभाव के बारे के रिपोर्ट पेश की जिसमें यह सिफारिश की गई है।
श्री येचुरी ने 38 पृष्ठ की रिपोर्ट पेश करने के बाद आज यहां संवाददाता सम्मेलन में
रिपोर्ट में गई सिफारिशों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि समिति का स्पष्ट मत है कि नागरिक उड्डयन के नीतिगत निर्देशों के अभाव के कारण नासिल को भारी घाटा हुआ है और इसके लिये कंपनी और उसके कर्मचारियों को उत्तरदायी नही ठहराया जाना चाहिये।
सरकार को कंपनी का घाटा माफ करके नीतिगत दोष के लिये जिम्मेदार लोगों कों दंडित करना चाहिये।