Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Jan 2010 04:01:23 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

रिलायंस मीडियावर्क्‍स की हुई आईलैब यूके


मुंबई। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस मीडियावर्क्‍स ने लंदन की प्रख्यात फिल्म प्रोसेसिंग कंपनी आईलैब यूके का अधिग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने ब्रिटेन में मजबूती से पांव जमा लिए हैं। एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने इस ब्रिटिश कंपनी की संपत्ति खरीद ली है। यह कंपनी फिल्म प्रोसेसिंग व फिल्मों को 2-डी से 3-डी में तब्दील करने की सुविधाएं और प्रसारकों एवं स्टूडियो को पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं आदि प्रदान करती है। बयान में कहा गया है कि इस कंपनी को पुरानी फिल्मों की मौलिकता बनाए रखने और अत्याधुनिक मानकों के मुताबिक फिल्मों की प्रोसेसिंग में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अनिल अरुण ने कहा, ‘रिलायंस मीडियावर्क्‍स यूके के जरिए हम स्थानीय फिल्मनिर्माताओं एवं प्रसारकों के लिए अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे। हम हॉलीवुड और हिंदी फिल्मोद्योग के लिए भी मददगार साबित होंगे।‘ रिलायंस मीडियावर्क्‍स फिलहाल विभिन्न फिल्म सेवा क्षेत्रों में सक्रिय है। इनमें मोशन पिक्चर प्रोसेसिंग, दृश्य प्रभाव, दृश्य निखार, डिजिटल प्रोसेसिंग आदि प्रमुखता से शामिल है। कंपनी स्टूडियो और सिने उपकरण भी किराए पर देती है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer