कोरोलेव। अंतरिक्ष की सैर के लिए रूस का पहला पायलट अंतरिक्ष विमान सोयुज 2012- 13 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
रोसकोसमोस में पायलट अंतरिक्ष अभियान के लिए जिम्मेदार एलेक्सी क्रास्नोव ने कल यहां संवाददाताओं को बताया कि स्पेस कार्पोरेशन इनर्जिया ने एक साल में चार पायलट अंतरिक्ष विमान का निर्माण किया है।
उन्होंने बताया कि चूंकि चालक दल के छह सदस्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सवार होकर काम करेंगे अंतरिक्ष पर्यटन को अलग विमान की आवश्यकता होगी।
हालांकि इसके निर्माण में गंभीर समस्यायें आ रही हैं। इनर्जिया के पास पर्याप्त क्षमता और लोगों की कमी है।
क्रास्नोव ने कहा हालांकि हमलोग इस बात की आशा करते हैं कि इनर्जिया 2012-13 तक पांचवा जहाज बना लेने में सक्षम होगा इसलिए तब तक रोसकोसमोस अपना आईएसएस के लिए अपना पर्यटन दौरा निलंबित करता है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||