नकली देशी घी की फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिर&
Last Updated 23 Jan 2010 11:06:52 AM IST
|
आणंद। गुजरात के आणंद में पुलिस ने नकली देशी घी बनाने वाली एक फैकट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आणंद के मोगर इलाके में नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस फैक्ट्री से पुलिस को 150 से ज्यादा घी के टिन मिले हैं, जिनमें करीब 4500 किलोग्राम नकली देशी घी बताया जा रहा है। यह लोग टिन से असली देशी घी निकाल कर उसमें नकली घी पैक कर देते थे।
बताया जा रहा है कि यह लोग सोयाबीन और घटिया तेल से मिलाकर नकली देशी घी बनाते थे। यह धंधा दो महीने से चल रहा था और यह लोग पचास टिन घी रोजाना बना रहे थे। इस घी को अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा के इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Tweet |