Twitter

Facebook

Youtube

Pintrest

RSS

Twitter Facebook YoutubePinterestRSS
Spacer
Samay Live
बुधवार, 22 मई, 2013
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड महाराष्ट्र/गुजरात एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
30 Jan 2010 12:26:04 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

चण्डीगढ़, पंजाब व हरियाणा में धूप खिली


चण्डीगढ़। पंजाब, हरियाणा राज्यों तथा चण्डीगढ़ शहर में शनिवार को धूप खिलने से सर्दी और कोहरे के कारण परेशानियों का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। यहां तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में दिन और रात दोनों के तापमान में काफी वृद्धि हुई है। यहां तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। कई दिन तक सबसे सर्द बने रहने के बाद पंजाब के अमृतसर शहर में तापमान में वृद्धि देखी गई। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला और लुधियाना में तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री सेल्सियस और 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में यहां बारिश हो सकती है। हरियाणा में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस और करनाल में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।


 

Tools: Print Print Email Email


 

10.10.70.16