Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
12 Feb 2010 03:24:09 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

वेंकूवर पहुंची ओलंपिक मशाल, उद्घाटन शुक्र

वेंकूवर। दुनिया भर में 45,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 2010 शीतकालीन ओलंपिक की मशाल अंतत: गुरुवार को मेजबान शहर वेंकूवर पहुंच गई। अपने सफर के दौरान यह मशाल 12,000 लोगों के हाथों से गुजरी। सूत्रों के मुताबिक 22 अक्टूबर, 2009 को ग्रीस के प्राचीन शहर ओलंपिया (इसी जगह ओलंपिक की शुरुआत हुई थी) में सबसे पहले प्रज्जवलित की गई यह मशाल आठ दिन पहले कनाडा में प्रवेश कर गई थी। गुरुवार को वेंकूवर पहुंचने के बाद इसका ओलंपिक सिटी हॉल में जोरदार स्वागत किया गया। इसके तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कनाडा के गायक माइकल बल्ब ने इसके सम्मान में गीत गाये। शीतकालीन ओलंपिक का शुक्रवार को उद्घाटन होना है। इस दौरान एक मशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें अमेरिका के कैलीफोर्निया प्रांत के गर्वनर और फिल्म अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष और इंग्लैंड के महान ओलंपिक चैम्पियन एथलीट सबास्टियन कोए भी हिस्सा लेंगे।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer