जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष अब तक 21 आतंकी मारे जा चुके हैं, जिनमें से 14 ‘ए ग्रेड’ के कमांडर थे।
एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले डेढ़ महीने में मारे गए आतंकियों में हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (हूजी) और जैश के शीर्षस्थ कमांडर भी शामिल थे।
आंकड़ों में कहा गया है कि जनवरी में 14 आतंकी मारे गए थे, जिनमें सात कमांडर भी शामिल थे। फरवरी में 15 तारीख तक सात कमांडर मारे जा चुके हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया लश्कर, जैश और हूजी समेत सभी आतंकी संगठनों पर बहुत दबाव है। पुलिस उन्हें खोज रही है इसलिए वे अपनी जगह बदल रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार यह सफलता ’खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई’ के कारण मिली है।