हॉकी वर्ल्ड कप आतंकी निशाने पर, सुरक्षा बढ़&#

Last Updated 15 Feb 2010 03:02:42 PM IST


नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप को आतंकवादी अपना निशाना बना सकते हैं। गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने हॉकी वर्ल्ड कप आयोजन स्थल और खिलाड़ियों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी महीने की 28 तारीख से दिल्ली में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है और पाकिस्तान समेत कुल 12 देशों की टीम इसमें शिरकत कर रही है। मालूम हो कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment