नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला आज समाप्त हो गया।
इस बार के पुस्तक मेले में करीब दो हजार प्रकाशकों ने भाग लिया। सरकारी संस्था नेशनल बुक ट्रस्ट और इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाईजेशन ने इस पूरे मेले का प्रबंधन किया। मेले में भाग लेने आये प्रकाशको को इस बार नौकरशाही और संगठनात्मक कुप्रबंधन का सामना करना पडा जिससे उन्हें काफी निराशा हुई।
एक सप्ताह तक चले इस मेले में देश-विदेश के कई ख्याति प्राप्त प्रकाशकों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुये इस बार के मेले में खेल की किताबो को मुख्य विषय वस्तु बनाया गया था। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||