Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
11 Jan 2010 08:37:08 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

सितारों के इशारे


पंचांग: 11 जनवरी 2010, सोमवार, माघ कृष्ण, द्वादशी आज का स्वर्णिम सूरज अपने साथ आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ होगा और किन कामों को करने से परहेज करना है, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाली है। परिवार में हर्ष-उल्लास का माहौल रहेगा, सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वृष: आज किसी अहम कार्य के पूरा हो जाने से परिवार में खुशियां आएंगी। किसी अहम कार्य में सफलता के कारण आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में चल रहा तनाव अब खत्म हो जाएगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मिथुन: आज कोई बड़ी व्यापारिक डील या रुका हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। यह वक्त आपको आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। अगर इस वक्त आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो समय शुभ है। सरकारी अधिकारियों से संपर्क बनेंगे, जो आपको भविष्य में लाभ देंगे। कर्क: आज परिवार की ओर से आपको कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है। किसी महत्वपूर्ण काम के बन जाने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिछले दिनों आपने जो मेहनत की है, अब उसके परिणाम मिलने लगेंगे। कागजी कार्यों में आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। सिंह: आज कोई ऐसा संबंध फिर से कायम होगा, जिसके टूटने से आप परेशान थे। किसी नई साझेदारी का भी योग बन रहा है, जो भविष्य के रास्ते खोलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। पिछले दिनों जो पैसे की परेशानी बनी हुई थी, जल्द ही खत्म हो जाएगी। कन्या: रोजगार संबंधी कोई अहम कार्य आज बन सकता है। कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होगा। धर्म-कर्म में आपका मन रमेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। तुला: आपकी योग्यता के कारण आज आपको कोई सम्मान या उपहार मिल सकता है। हर कार्य में आज आपको मनोवांछित सफलता मिलेगी। मुश्किल हालात में पुराने मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कुछ भागदौड़ भी होगी। वृश्चिक: व्यापार में आज आपको मनोवांछित लाभ मिलेगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है। गृहस्थ जीवन की तमाम परेशानियां खत्म होती नजर आएंगी। तमाम परेशानियां खुद-ब-खुद खत्म होती नजर आएंगी। धनु: आज सभी कार्य अपने आप बनते जाएंगे, मान-सम्मान मिलेगा। मां धन लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा होने वाली है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ आपको लाभ देगा। नई व्यापारिक साझेदारी का भी योग बन रहा है। मकर: आज का दिन आपके लिए हर मायने में आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी के सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव खत्म होता नजर आएगा। नई-नई योजनाओं पर कार्य शुरू होगा, जो लाभ भी देगा। कुंभ: परिवार में किसी मांगलिक कार्य के पूरा हो जाने से सुखद माहौल रहेगा। परिवार के प्रति आपकी सभी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। आपसे लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। अपनी व्यवहार कुशलता से आप सभी कार्य पूरा कर लेंगे। मीन: आज सरकारी कार्यों या कागजी कार्यों में आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में बड़ों की सलाह की अनदेखी से हानि की आशंका है। इस वक्त आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपको कोई बड़ा लाभ देगा।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer