Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
13 Feb 2010 02:24:44 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

प्यार का महीना फरवरी : ’रोज डे’ से शुरू ’मिसिं


नयी दिल्ली। वैलेंटाइन डे पर युवा दिल अपने मन की बात एक-दूसरे को बताने के लिए बेकरार हो रहे हैं। 14 फरवरी को कोई गुलाब के फूल के साथ प्यार की पेशकश करेगा तो फिर कोई किसी अन्य बहाने से। अगर पूछा जाए तो प्रेम पाश में फंसने की चाहत रखने वाले युवक युवतियों को शायद फरवरी ही सबसे अच्छा महीना लगता होगा। हो भी क्यों न, आखिर यह महीना सिर्फ वैलेंटाइन ही नहीं बल्कि ऐसे ही कई दिवसों को अपने में समेटे हुए है जो युवा वर्ग के लिए खास हो सकते हैं। फरवरी में दिवस मनाने की शुरूआत सात तारीख से ही हो जाती है जब ’रोज डे’ :गुलाब दिवस: पड़ता है। इससे आगे 20 फरवरी तक दिवस आयोजन की भरमार होती है। किसी को प्रपोज करने के लिए आठ फरवरी को ’प्रपोज डे’ पड़ता है तो नौ फरवरी को चॉकलेट डे पड़ता है। 10 फरवरी जहां ’टेडी डे’ कहलाती है वहीं 11 फरवरी का दिन किसी से वायदा करने या किसी से वायदा कराने का दिन यानी कि ’प्रॉमिस डे’ कहलाता है। दिवसों की यह सूची यहीं समाप्त नहीं हो जाती। अगर गूगल पर सर्च मार दें तो लिस्ट और भी लंबी होती चली जाती है। ’प्रॉमिस डे’ के बाद बारी आती है चुम्बन दिवस ’किस डे’ की जो 12 फरवरी को पड़ता है। 13 फरवरी हो ’हग डे’ होता है तो 14 फरवरी को युवाओं के दिलों की धड़कन कहा जाने वाला ’वैलेंटाइन डे’ पड़ता है। वैलेंटाइन डे जहां प्यार की पींगें बढ़ाने का दिन है वहीं इसके एक दिन बाद यानी कि 15 फरवरी को ’थप्पड़’ मारने का दिन ’स्लैप डे’ होता है। बात यहां से आगे बढ़कर 20 फरवरी की कहानी पर पहुंच जाती है जब किसी को याद करने के लिए ’मिसिंग डे’ मनाया जाता है। इन दिनों के बारे में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रमन कौशिक का कहना है कि फरवरी वास्तव में ही युवाओं के लिए सबसे पसंदीदा महीना होता है। यह न सिर्फ उन्हें ’वैलेंटाइन डे’ पर प्यार के इजहार का मौका देता है बल्कि इसके अतिरिक्त भी कई और दिवस आयोजनों का मौका प्रदान करता है।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer