आधुनिक तकनीक से लैस होंगे 725 डाकघर: पायलट

Last Updated 22 Jan 2010 10:32:22 PM IST


जयपुर। केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देश में ऐरो प्रोजेक्ट के तहत अगले वित्त वर्ष में 725 डाकघरों को आधुनिक तकनीकी से लैस करने की योजना है। इसमें अजमेर जिले के 23 डाकघर हैं। केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री आज अजमेर जिले के किशनगढ़ में ऐरो प्रोजेक्ट के तहत एक लाख रूपये की अधिक लागत से किए गए आधुनिकीकृत किशनगढ़ सिटी डाकघर के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की डाक सेवा को जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए एरो प्रोजेक्ट योजना शुरू की है जिसमें तीन चरणों में देश के एक हजार डाकघरों का कायाकल्प कराया जाएगा, इतना ही नहीं डाकिये को जो पहले शहर व गांव में सम्मान मिलता था उसके गौरव को और बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर संचार सेवाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। यह प्रयास होंगे कि कम्प्यूटर का बटन दबाते ही जनता को तत्परता से सेवाएं उपलब्ध हों।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment