Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
14 Jan 2010 01:19:28 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

पोंटिंग दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाडì


नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग को दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ते हुए रिकी पोंटिंग यह सम्मान हासिल किया। पोंटिग को जहां 60 मत मिले वहीं कैलिस के हक में 37 मत आए। वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक पूर्व तथा मौजूदा क्रिकेटरों और क्रिकेट लेखकों के निर्णायकमंडल ने यह निर्णय् लिया। इस सूची में आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (29 मत) तीसरे स्थान पर रहे जबकि श्रीलंका के महान स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 27 मत के साथ चौथे स्थान पर रहे। आस्ट्रेलियाई टीम से संन्यास ले चुके महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को 24 मत मिले और वह इस सूची में पांचवें स्थान पर रहे। विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार भारत के सचिन तेंदुलकर 23.5 मत के साथ छठे और शेन वार्न 20.5 मत के साथ सातवें स्थान पर रहे। विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में वेस्टइंड़ीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा तीन मत के साथ आठवें और भारत के राहुल द्रविड़ दो मत के साथ नौवें स्थान पर रहे। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को एक मत मिला और वह इस सूची में दसवें स्थान पर रहे। निर्णायकमंडल में न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान डेनियल विटोरी के अलावा इयान चैपल, ग्राहम गूच, जॉन बुकानन, टॉम मूडी, जवागल श्रीनाथ, ज्यौफ्रे बॉयकॉट, मुश्ताक अहमद, राशिद लतीफ, डेविड लॉयड, रंजन मधुगले, टोनी ग्रेग और ज्यौफ लॉसन जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल थे। साथ ही टोनी कोजियर जैसे कमेंटेटर और क्रिकेट लेखक को भी इस मतदान में भाग लेने का अधिकार दिया गया था। तेंदुलकर को सिर्फ तीन निर्णायकों ने विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आंका जबकि कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, इजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक भी मत नहीं मिले।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer