Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
14 Jan 2010 09:54:52 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या पर संगम में एक &#


इलाहाबाद। इलाहाबाद के संगम तट पर चल रहे माघ मेले में अगले दो दिन-मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या को करीब एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। हिंदुओं में मान्यता है कि मकर संक्रांति और मौनी अमवस्या के दिन पवित्र संगम में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए ये दोनों दिन संगम स्नान की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। संगम तट पर दोनों दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। माघ मेला आयोजन समिति के एक अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि 14 और 15 जनवरी को दोनों महत्वपूर्ण दिनों के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए वाहनों की पार्किं ग पर रोक लगा दी गई है। वीआईपी गाड़ियों को भी पार्किं ग की इजाजत नहीं होगी। इलाहाबाद में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर माघ मेले की शुरुआत गत 31 दिसंबर से हुई थी। यह मेला आगामी 14 फरवरी तक चलेगा। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों महत्वपूर्ण दिनों के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा आठ बटालियन प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी), दो बटालियन त्वरित कार्य बल (आरएएफ) व बम डिस्पोजल स्क्वायड(बीडीएस) के चार दलों की तैनात की जाएगी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
11:35 IST: महेला जयवर्धने नए बल्लेबाज मैदान पर
11:34 IST: 25वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 100/3
11:33 IST: जडेजा की गेंद पर कोहली ने कैच पकड़ा
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer