आज आपका दिन

Last Updated 04 Feb 2010 08:25:24 AM IST


पंचांग: 4 फरवरी 2010, गुरुवार, फाल्गुन कृष्ण, षष्ठी आज आपके सितारे आपके लिए कैसा दिन लेकर आए हैं। आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ होगा और किन कामों को करने से परहेज करना है, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाली है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा, सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वृष: बहुत दिनों से जिस काम को लेकर आप परेशान थे, वह अब पूरा हो जाएगा। किसी अहम कार्य में सफलता के कारण आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में चल रहा तनाव अब खत्म होता नजर आएगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मिथुन: काफी वक्त से रुका हुआ कोई धन आपको वापस मिलने वाला है। यह वक्त आपको आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। यदि इस वक्त आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो समय शुभ है। सरकारी अधिकारियों से संपर्क बनेंगे, जो आपको भविष्य में लाभ देंगे। कर्क: आज कोई ऐसी इच्छा पूरी होने वाली है, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। किसी महत्वपूर्ण काम के बन जाने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिछले दिनों आपने जो मेहनत की है, अब उसके परिणाम मिलने लगेंगे। कागजी कार्यों में आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। सिंह: आज कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी नई साझेदारी का भी योग बन रहा है, जो भविष्य के रास्ते खोलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। पिछले दिनों जो पैसे की परेशानी बनी हुई थी, जल्द ही खत्म हो जाएगी। कन्या: आज नौकरी या निवास स्थान में कोई परिवर्तन हो सकता है, कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होगा। धर्म-कर्म में आपका मन रमेगा और शुभा-शुभ परिणाम मिलेंगे। तुला: आज मां धन लक्ष्मी आप पर धनवर्षा करने वाली हैं। हर कार्य में आज आपको मनवांछित सफलता मिलेगी। मुश्किल हालात में पुराने मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कुछ भागदौड़ भी होगी। वृश्चिक: आज सुबह से ही आप खुद में नई ऊर्जा का अहसास करेंगे। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है। गृहस्थ जीवन की तमाम परेशानियां खत्म होती नजर आएंगी। तमाम परेशानियां खुद-ब-खुद खत्म होती नजर आएंगी। धनु: आज दिन की शुरुआत ही भाग्यवर्धक घटनाओं के साथ होने वाली है। जरूरी काम बनेंगे और आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आज जो भी बोलें सोच-समझकर और नापतोल कर ही बोलें। अच्छे और भाग्यशाली समय का भरपूर लाभ उठाएं। मकर: आज आप खुद में नई ऊर्जा का अहसास करेंगे। प्रॉपर्टी के सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव खत्म होता नजर आएगा। नई-नई योजनाओं पर कार्य शुरू होगा, जो लाभ भी देंगी। कुंभ: इस वक्त आप पर कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ सकता है। परिवार के प्रति आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। आपसे लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। अपनी व्यवहार कुशलता से आप सभी कार्य पूरा कर लेंगे। मीन: आज आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। लेन-देन के मामले में किसी अंजान पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। जीवन साथी की राय मान लेने से आपको फायदा होगा। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपको कोई बड़ा लाभ देगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment