ब्राजीलिया। ब्राजील के दो साल के उस बच्चे को एक महीने के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी जिसके शरीर में, ’काले जादू’ के दौरान पूर्व सौतेले पिता ने सिलाई करने वाली 32 सुइयां घुसा दी थीं।
डाक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत अब ठीक है। छोटा होने की वजह से उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है और उसे केवल एमएएस कहा जा रहा है।
डाक्टरों ने उसके गृह नगर में उसकी जान को खतरा बताया था, जिसके बाद लड़के को पूर्वोत्तर ब्राजील के सल्वाडोर शहर में 17 दिसंबर को अना नेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उसके तीन जटिल आपरेशन करने के बाद उसके हृदय, फेफड़े और यकृत के पास घुसी सुइयां निकाली गयी। उसके शरीर में पांच सुइयां बची रह गयी हैं और उन्हें बाद में निकाल लिया जायेगा। बच्चे के पूर्व सौतेले पिता रॉबर्टो कार्लोस मगलहीस ने माना कि उसने बच्चे की मां यानी पूर्व पत्नी को वापस हासिल करने के लिए काला जादू किया था और उसी दौरान एक माह में बच्चे के शरीर में 32 सुइयां घुसाई थीं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||