बोलते सितारे

Last Updated 22 Jan 2010 08:41:58 AM IST


पंचांग: 22 जनवरी 2010, शुक्रवार, माघ शुक्ल, सप्तमी आज का स्वर्णिम सूरज आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ होगा और किन कामों को करने से परहेज करना है, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: आज आपके धन में बढ़ोतरी होने वाली है, समय का लाभ उठाएं। व्यवसाय में उन्नति के उपाय करें, मनोबल को ऊंचा रखें। संबंधों में निखार आने वाला है, रूठे मित्रों को मनाना ठीक रहेगा। घरेलू जीवन में आपकी अहमियत स्थापित होगी। वृष: घर में खुशियों का माहौल रहने वाला है, नयी चुनौतियों से घबराएं नहीं। व्यवसाय में उन्नति की संभावना है, कार्यक्षेत्र में बदलाव करें। आपके पैतृक धन में बढ़ोतरी होने वाली है, वाद-विवाद से बचें। घर में खुशियों का माहौल रहने वाला है। मिथुन: आज कोई नयी साझेदारी बनने वाली है, धन का लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा, मन की चिंता को दूर करें। व्यवसाय में कोई नया बदलाव होने वाला है, साझेदारी से लाभ होगा। अपने संबंधों में निखार लाने का प्रयास करें। कर्क: आपके व्यवसाय में बेहतर बदलाव का दिन है, नयी योजना बनेगी। अपने साझीदार पर आंखें बंद करके भरोसा नहीं करें। नौकरी में उन्नति की संभावना प्रबल है, बॉस का विश्वास जीतें। आज प्यार का कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सिंह: आप अपने बड़ों की सलाह से ही कार्य करें, लाभ होगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होने वाला है। छिपे शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, आज शत्रु प्रबल होंगे। संबंधों में पारदर्शिता बहुत जरूरी है, परिवार पर विश्वास करें। कन्या: कोशिशें रंग लाएंगी, आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। तुला: मन में कुछ उदासी रह सकती है, लेकिन आत्मविश्वास को गिरने न दें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मुश्किल हालात में धैर्य का परिचय दें। जल्द ही आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। वृश्चिक: लंबे वक्त से रुका हुआ कोई ऐसा कार्य शुरू होगा जिसकी आपको उम्मीद थी। आपके व्यक्तित्व और रहन-सहन में नयी चमक दिखाई देगी। आपके प्रति लोगों के नजरिए में बदलाव आएगा। आज यात्रा का योग है। धनु: आज आपको कोई अनजान शख्स धोखा दे सकता है, लिहाजा सावधान रहें। अकारण ही आपका मन उदास रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। सरकारी कार्यों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मकर: आज व्यापार से जुड़ी किसी शुभ यात्रा का योग बन रहा है, जो आपको लाभ देगा। अहम कार्यों की गोपनीयता को बनाए रखें। आपको परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ वक्त बिताएं। कुंभ: थोड़े से प्रयास से सभी कार्यों में शानदार सफलता मिलेगी। पिछले दिनों की गयी मेहनत का फल अब आपको मिलने लगेगा। समय बेहद शुभ है, लिहाजा अच्छे वक्त का पूरा लाभ उठाएं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। मीन: आज किसी विशेष कार्य के पूरा हो जाने से आपको खुशी मिलेगी। परिवार या संतान पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। भविष्य के लिए कुछ नयी योजनाएं बनेंगी, जो लाभकारी साबित होंगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment