Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2010 03:18:49 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

वेस्टइंडीज मुश्किल में, चार विकेट गंवाए


मेलबर्न। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे एकदिवसीय मुकाबले में 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 44 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। वेस्टइंडीज ने पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान क्रिस गेल (7), सलामी बल्लेबाज रुनाको मोर्टन (3), ट्रेविस डॉवलिन (9) और नरसिंह देवनारायण (19) के विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे। लेंडल सिमंस नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि केरॉन पोलार्ड ने 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए थे। इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान रिकी पोंटिग ने 49, माइकल हसी ने 28, कैमरून व्हाइट ने 22, मिशेल जानसन ने 21 और शॉन मार्श ने 20 रन जोड़े। वेस्टइंडीज की ओर से पोलार्ड ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। रवि रामपाल को भी एक सफलता मिली जबकि केमर रॉच, ड्वेन स्मिथ और कप्तान गेल को एक-एक विकेट मिला।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
10:41 IST: दिलशान और संगाकारा रन बनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं.
10:40 IST: विनय कुमार एक बार फिर दिलशान को गेंद डालते हुए
10:37 IST: 11वें ओवर में श्रीलंका के 50 रन पूरे
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer