Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
11 Jan 2010 10:03:51 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मेरठ में आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार


लखनऊ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इटेलिजेंस(आईएसआई) को भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं भेजने वाले एक एजेंट को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में बताया कि रविवार को मेरठ के सदर बाजार इलाके से एटीएस और एनआईए की टीमों ने संयुक्त रूप से मिलकर मोहम्मद नासिर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज, आईएसआई अधिकारियों के मोबाइल नंबर व दो पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। लाल ने बताया कि नासिर की गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी आज दी गई है। वह मेरठ के कबाड़ी बाजार का रहने वाला है। लाल ने मुताबिक अभियुक्त ने पूछताछ में कबूला कि वह पिछले कुछ वर्षो से भारतीय सेना और देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर उन्हें आईएसआई अधिकारियों के बताए अनुसार दुबई के एक पते पर भेजता था, जिसकी एवज में उसे पैसे मिलते थे। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा नासिर से और भी पूछताछ की जा रही है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer