Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Jan 2010 05:43:40 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

भारत पर हमले की तैयारी में लश्कर


नयी दिल्ली। भारत में मुंबई जैसे हमले करने के लिए लश्कर फिर तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार इस बार पाकिस्तान ने कम उम्र के लड़के और लड़कियों को चुना है। समय के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा नए सिरे से आतंकी खेल-खेलने की तैयारी कर रहा है। इस बात का खुलासा आईबी ने आतंकियों की बात इंटरसेप्ट करने के बाद की है। पाकिस्तान ने अपनी साजिश में खास बदलाव किया है। आईएसआई की शह पर लश्कर टीनएजर्स को जेहाद के नाम पर भर्ती कर मुंबई की तर्ज पर आतंकी हमला करने की फिराक में है। लश्कर-ए-तैयबा ने 45 से 50 ऐसे आतंकियों को फिदायीन बनने की ट्रेनिंग दी है। खास बात यह है कि इन फिदायीन में 12 लड़कियां भी है। आईएसआई की इस साजिश से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गुरुवार को अटारी में सुरक्षाबलों के हाथ लगे इस फिदायीन ने जो कुछ कहा उससे शक और पुख्ता हो रहा है। सूत्रों के अनुसार इन आतंकियों को ट्रेनिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुरीदके,मनशेरा और ओकारा में दी गई है। ट्रेनिंग में आईएसआई की भूमिका रही है। खुफिया एजेंसियों की चिंता इस बात की है कि इस बार ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर ही नहीं वाघा बॉर्डर के जरिए भी भारत में घुसने की फिराक में हैं। जानकार यह भी बताते हैं कि आतंकियों को साफ निर्देश है कि दिल्ली,कोलकाता,मुंबई,अहमदाबाद और बैंगलोर जैसे शहरों को हर हाल में निशाना बनाया जाए।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer