सुनने में आ रहा है कि ब्रितानी सुपरमॉडल केट मॉस और उनके ब्वॉयफ्रेंड जेमी हिन्स की कहानी को स्टेज पर उतारने की तैयारियां चल रही हैं।
ऑनलाइन मैगजीन डेली मिरर की मानें तो इस ड्रामे के पीछे की सारी मेहनत हिन्स की होगी। जाहिर है तब तो कहानी भी केट के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। उनके एक करीबी ने बताया कि पेशे से संगीतकार जेमी को स्क्रिप्ट राइटिंग का बहुत शौक है।
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को इस बात से घबराहट हो सकती है कि कहीं नाटक से उनकी जिंदगी के छिपे हुये राजों का खुलासा न हो जाए। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||