किश्तवाड़ में हिमस्खलन में चार दफन

Last Updated 09 Jan 2010 02:16:29 PM IST


जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुए हिमस्खलन में चार व्यक्ति दफन हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि कल किश्तवाड़ जिले के कुछ ग्रामीण पड्यारना गांव जा रहे थे। लेकिन यहां से करीब 160 किमी दूर यार पुल्लर में ग्रामीण हिमस्खलन में फंस गए और उनमें से चार बर्फ में दफन हो गए। किश्तवाड़ के पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल ने बताया कि सेना और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment