नयी दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन सर्दी का असर जारी रहा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।