देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रचाया स्वयंव

Last Updated 23 Jan 2010 11:49:39 AM IST


न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म ‘अनजाना अनजानी’ की शूटिंग कर रही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने वहां अपना स्वयंवर कर डाला। दरअसल प्रियंका को एक ब्यूटी शो में विजेता को क्राउन पहनाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन प्रियंका ने इस मौके का फायदा उठाते हुए विशाल भारद्वाज की फिल्म की प्रैक्टिस करने का प्लान बना लिया। इस फिल्म में वह सात पतियों की पत्नी बनी हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने तीन लड़कों को स्टेज पर बुलाकर उनसे खुद को यूनीक अंदाज में प्रपोज करने के लिए कहा। इसके बाद तीनों ने अपने-अपने अंदाज में प्रियंका को प्रपोज किया। हालांकि प्रियंका ने किसी का भी प्रपोजल स्वीकार नहीं किया।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment