फिल्मकार अनीस बज्मी की फिल्म 'नो प्रोब्लम' की शूटिंग के दौरान कई परेशानियों खड़ी हो गईं। पहले अभिनेता अनिल कपूर एक दुर्घटना में घायल हो गए और उसके कुछ देर बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन का हाथ बुरी तरह कट गया।
फिल्म का शीर्षक 'नो प्रोब्लम' होने के बावजूद इससे जुड़े लोगों को परेशानियों के बीच ही यह फिल्म एक परेशानी बन गई।
अनिल कपूर के होंठों पर टांके आए थे जबकि एक घंटे बाद ही एक दृश्य की शूटिंग के दौरान दुर्घटनावश सुष्मिता सेन का हाथ एक तेज चाकू से कट गया था।
अनीस बज्मी कहते हैं कि फिल्म सिटी में उनका बुधवार बहुत खराब बीता। उन्होंने बताया कि अनिल अपनी चोट से उबर भी नहीं पाए थे कि सुष्मिता घायल हो गईं। सुष्मिता को एक दृश्य के लिए चाकू को सेब में मारना था लेकिन उन्होंने सेब की जगह अपने हाथ को ही जख्मी कर लिया।
दो कलाकारों के जख्मी होने के बाद अब अनीस ने फिल्म की शूटिंग स्थगित कर दी है अब आगे के तीन-चार दिनों में यह शूटिंग पूरी की जाएगी। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||